छात्रों ने 6 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर किया विद्यालय का नाम रोशन
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल, भूरारानी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इस सफलता से विद्यालय को एक बार फिर क्षेत्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है।


अंडर-14 वर्ग में शीर्ष कंडारी, युग अग्रवाल, आरव कुमार गुप्ता और अंश टम्टा ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं अंडर-17 वर्ग में अभिमन्यु कांडपाल और हार्दित ग्रोवर ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
कांस्य पदक जीतने वाले छात्रों में कुंज चौधरी और आयुष कालाकोटी शामिल हैं, जिन्हें विशेष सराहना मिली है।


विद्यालय प्रबंधन ने गर्वपूर्वक बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छह छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे अपने ज़ोन और विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे छात्रों की मेहनत और खेल विभाग की प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।