29 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

वन विभाग ने चैकिंग के दौरान ट्रक से 405 टिन अवैध लीसा किया जबत

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट नैनीताल । नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद
के निर्देशन पर नैनीताल जिले के रानीबाग वैरियर पर मुकुल चन्द्र शर्मा (वन क्षेत्राधिकारी) अपने अधीनस्थ राजेन्द्र जोशी व तरवेनदम (वन दरोगा) तथा उमेश भट्ट (वनवीट अधिकारी) के साथ सघनता से वाहनों की चैकिंग की गई।
चैकिंग के दौरान ट्रक नंबर-यूके 04 सीए- 0687 को चेक करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हुआ। ट्रकी की जब गहनता से चैकिंग की उसमें उसमें अवैध लीसे से भरे 405 टीन पाये। फिलहाल वन क्षेत्राधिकारी शर्मा ने मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए लीसा डिपो सुल्तानपुर शीशमहल में गाड़ी और लीसा सुरक्षित रख दिया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी ट्रक चालक की छानबीन करने में लगे हैं

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर