31.4 C
Rudrapur
Sunday, April 26, 2026

जसपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिन्ट ,जसपुर । आज सुबह उत्तर प्रदेश के ग्राम मुबारकपुर थाना शेरकोट अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें जसपुर के युवक की भी मौके पर मौत हो गई युवक कि मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। जबकि दो लोग बहराइच के बताए जा रहे हैं। वही कंटेनर चालक कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार की सुबह फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर निवासी मोहल्ला जटवारा पिकअप वाहन में लकड़ी भरकर धामपुर की ओर जा रहा था की दूसरी ओर से आ रहे कैंटर ने पहले बाइक को टक्कर मारी उसके बाद पिकअप को भी टक्कर मार दी

घटना में जसपुर निवासी फिरोज की मौत हो गई एंव बहराइच निवासी बाइक सवार दो युवक की भी मौत हो गई है प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि हाईवे पर एक तरफ मरम्मत का काम चल रहा है इसलिए हाईवे को वन वे कर दिया गया है जिससे एक ही रास्ते पर दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन किया जा रहा है इसी कारण एक्सीडेंटों की संख्या बढ़ गई है। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखचे उड़ गए।

वहीं बाइक भी पूरी तरह से टूट कर चकनाचूर हो गई हाईवे पर इससे पूर्वी भी एक्सीडेंट के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एसपी धामपुर एके श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे का रास्ता वन में होने के कारण सुबह एक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक कंटेनर ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी उसके बाद पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर