19.1 C
Rudrapur
Friday, February 6, 2026

खटीमा। संदिग्ध शराब और रासायनिक तरल के सेवन से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,खटीमा खटीमा में 5 फरवरी 2026 की रात संदिग्ध शराब और रासायनिक तरल के सेवन के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी थाना खटीमा को रात करीब 10 बजे मिली।सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन सिंह रावल पुलिस बल के साथ नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचे। मौके पर ढील्लू राणा (52 वर्ष) निवासी कंजाबाग खटीमा को मृत घोषित किया गया।

गंभीर रूप से घायल मलकीत सिंह राणा को हायर सेंटर श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक और घायलों के पास वाहन में एक बोतल संदिग्ध रासायनिक तरल की थी, जिसे उन्होंने पानी समझकर 8 PM ब्लैक शराब में मिलाकर पी लिया था। चिकित्सकों ने बताया कि मृतकों और घायलों से तीव्र केमिकल जैसी गंध आ रही थी, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी श्रवण कुमार के अनुसार, तीनों व्यक्तियों ने शाम को 8 PM ब्लैक शराब के दो क्वार्टर मंगवाए और वाहन से बाहर गए। लौटने पर ढील्लू राणा की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टी करने लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने मौके से दो खाली क्वार्टर शराब की बोतलें, एक आधा खाली बोतल और एक संदिग्ध प्लास्टिक बोतल, साथ ही उल्टी के नमूने जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। संदिग्ध बोतल से तीव्र गंध पाई गई। खटीमा आबकारी विभाग ने कंजाबाग शराब भट्टी से सैंपल लेकर शराब भट्टी को सीज कर दिया है और क्षेत्र की अन्य शराब दुकानों से भी सैंपल जांच की जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की गहन जांच कर रहे हैं। घायलों में से एक का इलाज वर्तमान में श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर