34.3 C
Rudrapur
Monday, March 9, 2026

रुद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सम्मानित

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुरl अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, यहां उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा के नेतृत्व में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया, इससे पूर्व जन्म भूमि इंटर कॉलेज ट्रांजिट कैंप के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम की आयोजक उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सामाजिक संस्था दृष्टिकोण की अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने यहां कई महिलाओं को सम्मानित किया, और उन्हें संस्था की तरफ से सिलाई मशीन वितरित की l यही नहीं श्रीमती शर्मा ने रुद्रपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पहली बार एक महिला के रूप में श्रीमती ममता रानी को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया ,उन्हें शॉल ओड़ाई और फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया l इसी क्रम में श्रीमती शर्मा ने नगर निगम रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे को भी शॉल ओड़ाकर और फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया l इससे पूर्व ट्रांजिट कैंप स्थित जन्मभूमि इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं उपस्थित हुई, इस अवसर पर महिला दिवस पर कई महिलाओं ने अपने विचार रखें l

कार्यक्रम की आयोजक सामाजिक संस्था दृष्टिकोण की अध्यक्ष, और पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि महिलाएं समाज की रीड होती है,उनके बिना समाज की तरक्की नामुमकिन है, महिलाएं वह सभी कुछ कर सकती हैं जो असंभव होता है, उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार महिलाओं की उन्नति और उनके विकास के लिए चिंतित रहती हैं, और चाहती है कि महिलाएं आगे बढ़े,और समाज को मजबूत करें, इसीलिए वह सामाजिक संस्था दृष्टिकोण के माध्यम से महिलाओं को मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए अनेकानेक कार्य करती रहती हैं l इस वर्ष भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनेकों महिलाओं को सम्मानित किया है, और उन्हें कौशल सुधार योजना के तहत मशीन वितरित की है जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना और अपने परिवार की मदद कर सके l शर्मा ने कहा कि उनका यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा l कार्य क्रम में कार्यक्रम की आयोजक और सामाजिक संस्था दृष्टिकोण की अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा का भी माला पहनाकर, उन्हें शॉल ओढ़ाकर,पगड़ी पहनाकर, और तलवार देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि महिलाएं समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं,

उनको मजबूत करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए, जिस तरीके से पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा महिलाओं के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत रहती हैं, उसे देखकर हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए l कार्यक्रम में पार्टी की एक गरीब कार्यकर्ता मधु शिकधर सहित अन्य को सिलाई मशीन वितरीत की गई,और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में मजबूती प्रदान की गई l कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ममता रानी, सहित सरोज रानी, उमा सरकार,पूर्व पार्षद मालती मौर्य, सोनू शर्मा, सुनीता सैनी, नेहा राय, कांति प्रजापति,बेबी सिकदर, मिथलेश पाल, पूजा शर्मा,कमलेश, भूरी देवी, नीलम मौर्य, नीलम गंगवार, ममता दिवाकर, कांति प्रजापति, मधु शिखधर,दीपिका रस्तोगी, उमा विष्ट,सुनीता,नैना, प्रिंसी, किरण जोशी, दीपा जोशी, कविता, भगवती, कृष्ण नेगी, मालती, हर्षिता, सहित दर्शनों अन्य महिलाएं उपस्थित थी l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर