न्यूज प्रिन्ट किच्छा: नई मंडी किच्छा में गेहूं खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किसानों की उपज की तौल कराकर किया। इस दौरान आजादनगर निवासी लक्ष्मण खुग्गर और गिद्धपुरी निवासी किसान रिजवान का गेहूं तौलकर विधिवत शुरुआत कराई गई।
प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार मीट्रिक टन की क्रय सीमा निर्धारित किए जाने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनकी उपज का समय पर क्रय सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले और मंडियों में पारदर्शी व सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो। नई मंडी में तौल प्रक्रिया शुरू होने से किसानों में उत्साह है और अब वे बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेच सकेंगे।
इस मौके पर मौजूद किसानों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में एसएमआई ओम नारायण मिश्रा, एसएमओ सीमा रावत, क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचंद राठौर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरीक सिंह मंड, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, कृष्ण कान्हा तिवारी, सुधीर शाही सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
रुद्रपुर । खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे 98376 11839


