40.1 C
Rudrapur
Saturday, April 25, 2026

त्रिशूल चौक से जल्द हटेंगे अवैध कब्जे, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। त्रिशूल चौक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने और सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। न्यायालय के निर्देशों के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध कब्जे को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि त्रिशूल चौक क्षेत्र में कुछ दुकानें नगर निगम की भूमि पर हैं, जबकि कुछ पर अवैध कब्जे की शिकायतें हैं। प्रशासन द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिन पर कुछ दुकानदारों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है, जो सभी पक्षों की आपत्तियों और दस्तावेजों की जांच करेगी। प्रभावित दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है ताकि वे अपने साक्ष्य कमेटी के सामने प्रस्तुत कर सकें।

महापौर ने कहा कि यदि जांच में दस्तावेज सही नहीं पाए जाते हैं तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय ने केवल पक्ष रखने का अवसर दिया है, कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि त्रिशूल चौक पर लगातार जाम की स्थिति रहती है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है। इसलिए चौक का सुधार, कट खोलना और सड़क चौड़ीकरण आवश्यक है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुगम बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है और इस दिशा में कार्य जारी रहेगा।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर