40.1 C
Rudrapur
Saturday, April 25, 2026

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पर भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने दी छात्रों को बधाई

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और गुरुजनों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। आज के छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी यह उपलब्धि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रमोद मित्तल ने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का साधन है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य ऊंचे रखने और निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने उन छात्रों की भी सराहना की जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया जिनका परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा और कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है।

अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करें।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर