32.1 C
Rudrapur
Thursday, April 30, 2026

रुद्रपुर में सेवा कार्यों की मिसाल, जरूरतमंदों को मिल रहा सहारा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर।  भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में क्षेत्र में लंबे समय से जनसेवा के कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत गरीब, असहाय और श्रमिक वर्ग के लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, जिससे कई परिवारों को राहत मिल रही है।

इसके साथ ही शुगर (डायबिटीज) और ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की गईं। प्रमोद मित्तल ने बताया कि उनके परिवार द्वारा पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंदों को यह दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं, जिससे कई लोगों को लाभ मिला है।

कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्य चौधरी सुधीर डागर और उनकी पत्नी रीना डागर ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ भी सेवा कार्यों के बीच मनाई और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।

इस अवसर पर कुशल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अमित जैन, सुनील पचौरी, प्रमोद यादव, नितिन अग्रवाल, दीपिका मित्तल, मनीष मित्तल, पूजा मित्तल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 । रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर