32.1 C
Rudrapur
Thursday, April 30, 2026

Rudrapur: अखण्ड नाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। खानपुर नंबर-1 क्षेत्र में आयोजित अखण्ड नाम संकीर्तन में विधायक शिव अरोरा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक अरोरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे में सेवा की और प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज में अखण्ड नाम संकीर्तन की विशेष धार्मिक महत्ता है, जहां श्रद्धालु राधा-कृष्ण के भक्ति संगीत में लीन होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं।

उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और श्रद्धालुओं की आस्था व समर्पण भाव इस आयोजन को और भव्य बनाता है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, कौशल विश्वास, मनमोहन वाधवा, गुरबाज दुमरा, विशाल माझी सहित कई जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर