30.1 C
Rudrapur
Friday, May 1, 2026

Rudrapur: खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को राहत, सेवाओं की निरंतरता के निर्देश जारी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को लेकर अहम निर्णय लिया है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने प्रशिक्षकों की सेवाओं को निरंतर बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता दी जाएगी, ताकि खेल गतिविधियां बिना बाधा जारी रह सकें। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति और सेवा विस्तार पूर्व में जारी नियमों और संशोधित आदेशों के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही जिन प्रशिक्षकों की सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, उनके मामलों में 11 जुलाई 2024 के शासनादेश के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश में खेल प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है और खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण मिलता रहेगा।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर