30.1 C
Rudrapur
Friday, May 1, 2026

Rudraur: बंग भवन निर्माण को लेकर कवायद तेज, जमीन हस्तांतरण के लिए डीएम से मिले विधायक

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। बंग भवन निर्माण की दिशा में अब प्रशासनिक प्रक्रिया तेज होती नजर आ रही है। विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात कर चयनित भूमि के शीघ्र हस्तांतरण की मांग की और इस संबंध में लिखित पत्र भी सौंपा।

बताया गया कि किच्छा रोड स्थित पुराने ट्रेजरी कार्यालय की भूमि को बंग भवन निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया है। हाल ही में प्रशासनिक टीम के निरीक्षण के बाद इस स्थान पर सहमति बनी थी। अब भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर में प्रस्तावित बंग भवन बंगाली समाज की कला, संस्कृति, इतिहास और उनके योगदान को समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि यह मांग पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी रखी गई थी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है।

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

इस पहल से बंगाली समाज में उत्साह का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही बंग भवन का निर्माण शुरू होकर एक सांस्कृतिक पहचान के रूप में सामने आएगा।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर