35.3 C
Rudrapur
Sunday, May 10, 2026

कोतवाल सुंदरम शर्मा और चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

अवश्य पढ़ें

युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। देवभूमि बैकुंठपुर में आयोजित बैकुंठपुर प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले मुकाबलों में चौकों-छक्कों की बरसात के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के दौरान युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला। टूर्नामेंट का शुभारंभ सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा देश की रीढ़ हैं। नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। खेल युवाओं के शारीरिक और बौद्धिक विकास का सबसे मजबूत माध्यम है।

वहीं शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पहला मुकाबला बिछुवा और गोविंद नगर के मध्य खेला गया। निर्धारित 8 ओवर में बिछुवा की टीम ने 113 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोविंद नगर की टीम 78 रन पर ढेर हो गई। शानदार बल्लेबाजी करते हुए चंद्र नेगी ने 20 गेंदों में 40 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला आनंदनगर और राजनगर के बीच खेला गया। कल्याणपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में राजनगर की टीम 83 रन ही बना सकी।

कल्याणपुर के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 13 रन देकर 6 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में बैकुंठपुर की टीम ने 79 रन बनाए, जबकि रॉयल इलेवन की टीम 60 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी करते हुए समीर राय ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच बने। आयोजक समिति के संरक्षक राम चंद्र राय एवं समिति सदस्यों ने कोतवाल सुंदरम शर्मा और चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में स्कोरर की भूमिका सुप्रीतम राय, तारक, विक्रम मंडल और उदय मंडल ने निभाई, जबकि अंपायरिंग जगदीश एवं मनजीत ने की। मंच संचालन और उद्घोषणा राम चंद्र राय द्वारा की गई। इस दौरान अजय जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र अग्रवाल, राम गोपाल, अनिमेष सरकार, आनंद राय, त्रिनाथ मंडल, प्रशांत मजूमदार, अशोक मजूमदार, नरेश मजूमदार, कृष्णपद मंडल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर