38.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में 3 शवों का पोस्टमार्टम, समाजसेवी सुशील गाबा ने जताई संवेदना

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। विभिन्न क्षेत्रों में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं और असामयिक मौतों के चलते शुक्रवार को रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में तीन शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान समाजसेवी सुशील गाबा ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागवाला निवासी टुकटुक चालक संतोष दास (51) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर आते समय एक वाहन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी से भी जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि रिंग रोड और सर्विस रोड पर ब्रेकर लगाने को लेकर कई बार प्रोजेक्ट अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

एक अन्य घटना में बताया गया कि डग्गामार बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे परिजनों में शोक की लहर है। मृतक के तीन छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं। समाजसेवी सुशील गाबा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की ताकि बच्चों के पालन-पोषण में मदद मिल सके।

इसके अलावा गोपाल सरकार (52), निवासी कालीनगर की ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई, जबकि पुलिस लाइन निवासी नवीन सिंह की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनका भी पोस्टमार्टम कराया गया।

समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि महतोश क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने एनएचएआई से मांग की कि उचित ब्रेकर और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर