38.1 C
Rudrapur
Saturday, May 16, 2026

Rudrapur: स्मार्ट मीटर लगाने पर ट्रांजिट कैंप में विरोध, टीम बिना काम लौटाई गई

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के विवेक नगर में विद्युत विभाग की टीम को स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध इतना बढ़ गया कि एसडीओ अनु मदान के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। जैसे ही टीम ने काम शुरू किया, स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और विरोध शुरू हो गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विरोध बढ़ने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों का समर्थन करते हुए विभागीय अधिकारियों से सवाल उठाए और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने में समान नीति अपनाई जानी चाहिए और पहले जनप्रतिनिधियों, नेताओं तथा बड़े उपभोक्ताओं के घरों में इन्हें लगाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर बाद में हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए गए हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का किसी भी तरह से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की शंकाओं का समाधान नहीं होता, तब तक इसे जबरन लागू करना उचित नहीं है।

काफी देर तक चले विरोध और बहस के बाद विद्युत विभाग की टीम को कार्य रोककर वापस लौटना पड़ा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर