न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – पंचायत चुनाव में एक व्यक्ति का पर्चा खारिज किए जाने के विरोध में नानकमत्ता के ग्राम सरोजा के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जसपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पिछले दिनों संयुक्त टीम ने ग्राम सरोजा में एक किसान की भूमि को 672 बताते हुए जांच की थी बाद में उसमें 673 जोड़कर उसे अतिक्रमण दिखा दिया। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन ने इसी को आधार मानते हुए पंचायत चुनाव में उस व्यक्ति का पर्चा खारिज कर दिया।उनका कहना था कि जब उन्होंने आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो पता चला कि किसी भी प्रकार का कब्जा व अतिक्रमण नहीं किया गया जो तहसील प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लघंन बताता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है और अधिकारी इसमें लिप्त हैं। पीड़ित किसान ने बताया कि पिछले आठ माह से वह इसको लेकर नानकमत्ता तहसील में धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा कब्जा नहीं किया गया लेकिन एक षड्यंत्र के तहत उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तहसील में धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन दिया जाएगा। इस दौरान नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, नवतेज पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, गुरदेव सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, दर्शन सिंह, राजदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह समेत तमाम किसान मौजूद थे।
पर्चा खारिज होने के विरोध में नानकमत्ता के किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन


