33.1 C
Rudrapur
Saturday, July 25, 2026

जनसमस्याओं के समाधान पर जोर, मुख्यमंत्री धामी ने ताइक्वांडो-कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अवश्य पढ़ें

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी, नानकमत्ता के ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में युवा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, फरजाना बेगम, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर