न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर और अपना एन्क्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि इन कॉलोनियों में मकानों की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वर्ष 2018 में जिलाधिकारी के आदेश के तहत खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही रजिस्ट्री, नए विद्युत संयोजन और जल आपूर्ति कनेक्शन पर भी प्रतिबंध जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि इस वजह से क्षेत्रवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और मानसिक तनाव झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र का हिस्सा होने के बावजूद वार्ड नंबर 25 विकास कार्यों से उपेक्षित है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इन प्रतिबंधों की समीक्षा कर जल्द समाधान निकालने और क्षेत्र में सामान्य नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक ठुकराल के साथ राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ. पी.पी. यादव, एस.एस. यादव, विजय दानी, मनवीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, शाकिर अली (सज्जू), पीयूष शर्मा, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गिरजा शंकर पांडे, हरप्रीत सिंह, वैभव, देवेंद्र सिंह, यश पाठक, चंकीरत सिंह, हर्ष रावल, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव सिंह चंदी, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह रौतेला, महेश जोशी, प्रभाकर पांडे, संदीप वर्मा, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, ललित सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


