न्यूज प्रिन्ट,खटीमा। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और समाधान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।


