न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
कार्यक्रम में राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरव राज बेहड , महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद रिजवान खान, विकास मल्लिक,अनंत विश्नोई, रनजीत राणा, राकेश अधिकारी,अमित अरोरा,सेवा राम दिवाकर, मोहन कुमार,पार्षद राजू कोली, विक्रम जीत विर्क,कमल चुघ,राकेश कोली, फैज़ल खान,कमल सैनी,रवि कुमार, सुहैल खान,राजकुमार सिकरी,विजय पुजारा, रोहित चौहान, सत्यम अरोरा, समप्रीत ग्रोवर आदि सहित अनेको कांग्रेस जन मौजूद थे


