मौसम अलर्ट के चलते ऊधमसिंह नगर में कल स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

अवश्य पढ़ें

बबलू पाल न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 1 सितम्बर को जारी ऑरेंज/येलो अलर्ट तथा जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ऊधमसिंह नगर में 2 सितम्बर, 2026 (बुधवार) को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिन भदौरिया ने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जनपद में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी अवकाश रहेगा।मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है।हालांकि विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे और आवश्यकतानुसार विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ती एवं सहायिका भी अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के प्रावधानों के अंतर्गत माना जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर