spot_img

वरिष्ठ भाजपा नता संजीव कुमार सिंह ने प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन का किया जोरदार स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

अवश्य पढ़ें

spot_img

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद मेनन को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता से ही संगठन की गतिविधियां जन-जन तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करता है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और सेवा भाव से उनका समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया।ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अभी से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने से पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा संगठन के लिए जी-जान से जुटे रहते हैं और यही समर्पण पार्टी की कार्यशक्ति है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा, सांसद अजय भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, नगर मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर