33 C
Rudrapur
Tuesday, July 8, 2025

Harela : प्रदेश में लोकपर्व हरेला की धूम, सीएम धामी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

प्रदेश में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश में आज लोकपर्व हरेला मनाया जा रहा है। हरेला पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खास त्यौहार है। ये त्यौहार हरियाली और खुशहाली के लिए पहाड़ों पर मनाया जा है। आज पूरे प्रदेश में लोकपर्व हरेला पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी किया जा रहा है। जी रया, जागि रया.. फूल जैसा खिली रया.. यौ दिन यौ मास, सभै भेटने रया ! इन पंक्तियों के साथ सीएम धामी ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ राज्यपाल ने भी प्रदशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर