40.6 C
Rudrapur
Wednesday, June 17, 2026

एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने जीता 65वां सुब्रतो कप, 6-0 की शानदार जीत के साथ दिल्ली फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के मैदान पर आयोजित 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (अंडर-17 बालक वर्ग) का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मेजबान एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने इंदौर पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में एमेनिटी पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल में खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति और अनुशासित खेल का परिचय देते हुए शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाए रखा और छह गोल दागकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

टीम की इस सफलता में मुख्य कोच अरुण नेगी, सहायक कोच विवेक कुमार तथा टीम मैनेजर मयंक सांगरि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस जीत के साथ एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने अगस्त में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सुब्रतो कप इंटरनेशनल फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल राउंड में देश की शीर्ष टीमों के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और म्यांमार की अंडर-17 टीमें भी भाग लेंगी।

उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता

अंडर-15 बालक वर्ग

  • सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : योगेश राम
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : हर्ष महतो

अंडर-17 बालक वर्ग

  • सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : समीर बिष्ट
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : आदित्य जोशी

अंडर-17 बालिका वर्ग

  • सर्वश्रेष्ठ स्कोरर : निधि
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : मेहक

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

  • गौरांश बोरा

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. उत्तम नेगी, विशिष्ट अतिथि निखिल अरोड़ा, सीबीएसई पर्यवेक्षक शिव कुमार तथा विद्यालय निदेशक सुभाष अरोड़ा ने विजेता टीम, कोचिंग स्टाफ, रेफरी पैनल और व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय निदेशक सुभाष अरोड़ा ने कहा कि टीम ने अनुशासन, समर्पण और जुनून के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फाइनल राउंड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।

प्रिन्ट रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें। 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर