12.2 C
Rudrapur
Monday, February 10, 2025

Rudrapur : जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, पढ़े पूरा मामला…

अवश्य पढ़ें

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। न्यायालय के आदेश के बाद भी कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर आज अटरिया मंदिर की माता पुष्पा देवी के पुत्र अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि जगतपुरा शक्ति विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में है। जिस पर कमल पांडे, किशोर शर्मा, अरुण शर्मा और केशव शर्मा जबरन कब्जा कर निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने न्यायालय में याचिका दाखिल की। जिस पर न्यायालय का आदेश के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। अरविंद शर्मा का आरोप था कि जब भी विपक्षियों को निर्माण कार्य से रोका जाता है तो वह लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस जमीन के सारे सरकारी कागजात उनके पक्ष में हैं और अभिलेखों में दर्ज हैं। बावजूद इसके विपक्षी इस जमीन पर नजर गड़ाए हुए हैं जिससे माहौल खराब हो सकता है। अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस आशय का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी, एस एस पी और तहसीलदार को भी सौंप रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा रुकवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पत्रकार वार्ता के दौरान अमित शर्मा, धनराज चौधरी, तेजन राय, पंकज गोड, अशोक यादव मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर