29.8 C
Rudrapur
Friday, July 17, 2026

रुद्रपुर से सहकारिता समृद्धि रथ और मोबाइल एटीएम वैन रवाना, विधायक शिव अरोरा ने दिखाई हरी झंडी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सहकारी बैंक, रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ एवं मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एटीएम वैन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के बाद किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सहकारी संस्थाओं और बैंकों से जोड़ने का कार्य तेज हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को ऋण सुविधाएं सुलभ हुई हैं और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला है।

उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पौधरोपण, पैक्स सशक्तिकरण, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, विद्यालयों में सहकारिता जागरूकता कार्यशालाएं, वृक्षारोपण अभियान तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि सहकारिता से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में सहकारी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में बैंक प्रशासक एमपी तिवारी, बैंक प्रबंधक संदीप कुमार भाटिया, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, जिला सहकारी विभाग के अधिकारी, बैंक कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर