न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह ने सहायक उप निरीक्षक (एम) अनूप राम, महिला कांस्टेबल दीपा जोशी तथा फायर सर्विस कुक दुलप सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार की ओर से भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस लाइन में विदाई समारोह, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया


