40.3 C
Rudrapur
Sunday, June 14, 2026

श्याम संकीर्तन महोत्सव में गूंजे भजन, श्रद्धा में डूबे भक्त

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – चतुर्थ श्याम संकीर्तन महोत्सव के अवसर पर भजन गायकों ने भजनों की ऐसी स्वर लहरियां बिखेरी कि श्रद्धालु उसमें झूमते नजर आए। इंडियन गैस एजेंसी के समीप विशाल संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें अखंड ज्योति, भव्य दरबार, दिव्य दर्शन, अलौकिक श्रृंगार ,फूलों की होली, छप्पन भोग, श्री श्याम रसोई और इत्र वर्षा से श्रद्धालुओं को भक्ति से सराबोर किया गया। जिसका भक्तों ने जमकर आनंद लिया। संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी भारत भूषण चुघ व गणमान्य लोगों तथा श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति करने से मनुष्य के दुःखों का नाश होता है।चुघ ने कहा कि हर व्यक्ति को धर्म और आध्यात्म से जुड़ना चाहिए क्योंकि यही सदमार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी शिक्षा के साथ साथ धर्म को आत्मसात करे। चतुर्थ श्याम संकीर्तन महोत्सव में रुद्रपुर से भजन गायक अनिलेश राम, पीलीभीत से सुजीत हीरा और सूरतगढ़ से भजन गायिका वैष्णवी अपने भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भजन गायको ने हम बाराती बाबा दूल्हा बनने वाला है कृपा कर बाबा कीर्तन करवाओ, तू मेरा मैं तेरा बाबा तू राजी तो मैं राजी तेरे घर आया मैं आया तुझे मिलने क्या शुरू से होता रहेगा, और आ रहा हूं बाबा हर रहा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है जीतूंगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है जैसे भजन सुना कर समां बांध दिया। इससे पूर्व श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा समाजसेवी चुघ व अन्य गणमान्य लोगों को पटका पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवादार स्वर्गीय पवन अरोड़ा को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान महंत मनीष सलूजा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,पारस चुघ, मोहनखेड़ा ,योगेश ग्रोवर ,सनी पाहवा ,गुंजन जुनेजा, विजय अरोड़ा, अजय सैनी,राजा सहनी,राहुल कुमार, प्रेम अरोड़ा, गुलशन चावला, चंद्र प्रकाश चुघ, दीपक ढींगरा, दानपुर के ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, राकेश कुमार ,कपिल कालरा, रामलाल ,सुरेश छाबड़ा, रामसेवक, गौरव गिरी समेत तमाम लोग मौजूद थे। संकीर्तन को प्रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर