36.6 C
Rudrapur
Saturday, June 13, 2026

आईकॉन नर्चरिंग इनोसेंस, रुद्रपुर में समर कैंप का भव्य समापन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर आईकॉन नर्चरिंग इनोसेंस रुद्रपुर द्वारा आयोजित समर कैंप का भव्य समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।समर कैंप में *डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, फ्री हैंड ड्रॉइंग, हैंड प्रिंटिंग, फेस पेंटिंग, टैटू मेकिंग, फायरलेस कुकिंग, विभिन्न खेल गतिविधियां तथा फैशन शो* का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रैंड फिनाले के अवसर पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं तथा फैशन शो में आकर्षक अंदाज में रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया।

कैंप के दौरान तैयार की गई कलाकृतियों एवं पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहना की। संस्थान की निदेशक तरुण कश्यप ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें सीखने के साथ-साथ आनंददायक अनुभव प्रदान करना है। *समर कैंप 2006 में बेस्ट केंपर हरगुन कौर, सार्थक चौहान और प्रिषा बोहरा* रहे। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर