27.4 C
Rudrapur
Wednesday, July 29, 2026

श्री श्याम मित्र मंडल भूरारानी के तत्वाधान मे आयोजित भव्य निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा। भूरारानी में आयोजित होने वाले चौथे श्री खाटू श्याम के दरबार से पूर्व आयोजित भव्य निशान यात्रा का आयोजन गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से हुआ जो जगह जगह मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों से होते हुऐ भूरारानी दरबार स्थल पहुंची। वही निशान यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने कहा भूरारानी श्री श्याम मित्र मंडल लगातार चौथी बार खाटू श्याम दरबार का भव्य आयोजन करने जा रहा है जिससे पूर्व रुद्रपुर मे विशाल निशान यात्रा का आयोजन हुआ

जिसमे सैकड़ो लोग निशान हाथ मे लिये खाटू नरेश के भक्तिमय संगीन पर नाचते गाते हुऐ निकले निश्चित रूप खाटू श्याम महाराज के रुद्रपुर मे बड़ी संख्या मे भक्त है ओर समय समय पर रुद्रपुर के अनेको स्थान पर ऐसे दरबार आयोजित होते रहते है जो खाटू श्याम के प्रति लोगो की आस्था को दर्शाता है। वही विधायक बोले भूरारानी क्षेत्र मे भी वह कई वर्ष से श्री खाटू श्याम दरबार मे शामिल होते आ रहें है
इस दौरानं भाजपा नेता भारतभूषण चुघ, मोहन खेड़ा, प्रधान मंदीप वर्मा, संदीप राव, कमेश कुमार, कपिल कालरा, दीपक गिरि, प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर