न्यूज प्रिन्ट पंतनगर। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनगर के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान धीरेंद्र मिश्रा ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनगर ने कहा कि हरियाणा सरकार भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, तरुण दत्ता, राकेश सिंह, राजेश अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


