28.1 C
Rudrapur
Saturday, May 2, 2026

रुद्रपुर में प्रमोद मित्तल के जनसेवा अभियान का भव्य शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर।  भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल के जनसेवा अभियान का भव्य शुभारंभ रुद्रपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. साध्वी प्राची और दूधिया बाबा आश्रम के महंत 108 श्री शिवानंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

डॉ. साध्वी प्राची ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है और प्रमोद मित्तल का जनसेवा अभियान सराहनीय है। वहीं महंत शिवानंद जी महाराज ने कहा कि सेवा भाव से किया गया कार्य ही सच्ची भक्ति है।

कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद मित्तल ने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जरूरतमंदों को सहायता भी प्रदान की गई।

खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 । रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर