न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर के राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने अपने पति अनिल शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दिलाई गई।


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीना शर्मा का स्वागत करते हे
ए उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और बुके भेंट कर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कराया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीना शर्मा पार्टी से नाराज चल रही थीं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर मीना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्होंने इसी सोच से प्रेरित होकर पार्टी जॉइन की है।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


