25.6 C
Rudrapur
Tuesday, July 21, 2026

34 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; शत-प्रतिशत माल बरामद

अवश्य पढ़ें

500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर बाजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, एसएसपी अजय गणपति ने टीम को किया सम्मानित

बाजपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बाजपुर में हुई 34 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का शत-प्रतिशत खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 82.74 ग्राम सोने के आभूषण, 10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 39,500 रुपये नकद तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को बाजपुर निवासी ओमकार वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 8 जुलाई की रात उनकी ओम ज्वैलर्स दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का एनवीआर और टीवी चोरी कर ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की।19-20 जुलाई की रात किशनपुर-मौलागढ़ बॉर्डर से पुलिस ने तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UK18TA-2192 सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर शटर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर