17.4 C
Rudrapur
Friday, March 21, 2025

Lalpur : जल्होत्रा का तीर आया काम, रंधावा की मां को मिला भाजपा का टिकट, पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। भाजपा ने लालपुर नगर पंचायत से भाजपा नेता अमृतपाल सिंह रंधावा की मां बलविन्दर कौर को प्रत्याशी बनाया है। टिकट फाइनल होते ही सोशल मीडिया पर विपिन जल्होत्रा के समर्थकों ने उनकी जय-जयकार शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इस टिकट के लिये विपिन ने अपनी ताकत झोंकी हुई थी। जल्होत्रा आवास पर रंधावा और भाजपा प्रत्याशी बलविन्दर कौर का स्वागत भी किया गया। लालपुर नगर पंचायत से ५०४९ वोटों ने अपना पहला चेयरमैन चुनना है। इस सीट से भाजपा से अमृतपाल रंधावा और बंटी खुराना क्रमश: अपनी मां और भाभी के लिये टिकट मांग रहे थे। जिसमें अमृत की ओर से सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने जोर लगाया हुआ था। देर शाम आई लिस्ट में उनके जोर की ताकत दिखायी भी दी। पार्टी ने अमृत की मां बलविन्दर कौर का उम्मीदवार बना दिया है। जिसके बाद शनिवार सुबह को रंधावा अपनी मां के साथ जल्होत्रा आवास पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। रंधावा ने प्रदेश हाईकमान सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार भी जताया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर