15.1 C
Rudrapur
Monday, November 17, 2025

टुबड़ी पूजा के लिए बनेंगे स्थाई घाटः विकास शर्मा

अवश्य पढ़ें

  • टुबड़ी पूजा के लिए महापौर ने किया घाटों का निरीक्षण
  • पूजा के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के दिये निर्देश

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। पंजाबी समाज द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक टुबड़ी पूजा एवं गंगा स्नान महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे के साथ कल्याणी नदी स्थित घाट और फुलसुंगी क्षेत्र के घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की टीम को पूजा से पूर्व घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि टुबड़ी पूजा पंजाबी समुदाय की आस्था और पारिवारिक एकता से जुड़ा हुआ पर्व है। नगर निगम सभी समुदायों के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करता है और किसी भी पर्व की तैयारियों में कमी नहीं आने देगा। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष टुबड़ी पूजा के लिए स्थायी घाटों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इससे पहले खत्री अरोड़ा फाउंडेशन और पंजाबी खत्री समाज के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। प्रतिनिधियों ने बताया कि टुबड़ी ब्रत पंजाबी समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं। संध्या के समय महिलाएं नदी या नहर के घाटों पर जाकर पूजन करती हैं। इस वर्ष 5 अक्टूबर को टुबड़ी ब्रत और गंगा स्नान पर्व एक साथ मनाए जाने हैं। प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से अनुरोध किया कि कल्याणी नदी एवं वार्ड नंबर एक फुलसुंगी स्थित नदी-नहर के घाटों की सफाई कर पूजा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

मांग को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने तुरंत नगर आयुक्त और निगम अधिकारियों के साथ दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा घाटों पर फिलहाल टुबड़ी पूजा के लिए भी सभी व्यवस्थाएं की जाएं जिसमें सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पूजा सामग्री के लिए समुचित स्थान की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी धार्मिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, इसलिए नगर निगम हर पर्व को सम्मानपूर्वक मनाने के लिए सहयोग करेगा।

निरीक्षण के दौरान पार्षद चिराग कालरा, पार्षद पवन राणा, जगदीश सुखीजा, पारस चुघ, सचिन गुम्बर सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर