42.9 C
Rudrapur
Friday, June 19, 2026

जनहित और समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं प्रमोद मित्तल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से निरंतर जनसेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। सक्रिय राजनीति के साथ-साथ वे समाजहित, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से वे आमजन की सेवा कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज रुद्रपुर के युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक जनसेवा अभियान में सहभागिता करते हुए सेवा कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं ने समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा ही संगठन का संदेश दिया।

भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व तथा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रहित, जनहित और अंत्योदय की विचारधारा से प्रेरित होकर निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य और राजनीति का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समाधान, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम प्रतिदिन रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता, जनसहयोग, सामाजिक सेवा तथा जनसमस्याओं के समाधान जैसे कार्यों में सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। युवाओं और स्थानीय नागरिकों की बढ़ती सहभागिता इस अभियान को और अधिक सशक्त बना रही है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रही है।

आज के जनसेवा अभियान में भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एडवोकेट के साथ कुशल अग्रवाल, निखिल चंडोक, मनीष मित्तल, करण अरोरा, अशोक चौहान, कुलदीप चंद्र, आकाश बाल्मीकि, ऋषिपाल, अजय यादव, शैलेन्द्र सिंह, बंटी कुमार, हैप्पी मिस्त्री सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समाजसेवा का संदेश दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर