9.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 12, 2025

Rudrapur में नहीं लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर: विकास शर्मा

अवश्य पढ़ें

कांग्रेस पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने साफ कर दिया है कि रुद्रपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना वजह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। विकास ने मंगलवार शाम प्रेस वार्ता कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में कोई भी ऐसा काम नहीं होगा जो जनता के विरोध में हो। उन्होंने कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी के चरित्र पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा रुद्रपुर कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में जानता है। वो सभी झूठ के बल पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं। लेकिन मैं, एक सामान्य परिवार से हूं। रुद्रपुर के लोगों के दर्द को भलीभांति जानता हूं। कहा कि यह रुद्र यानी शिव की नगरी है। देवभूमि के धार्मिक स्थलों को जाने वाले लोगों का प्रवेश द्वार है। आने वाले समय में यहां भगवान शिव की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे रुद्रपुर के जीर्ण मंदिरों को उद्धार कराएंगे। कहा कि वे रुद्रपुर में यातायात का दबाव कम हो इसके लिये बेहतर प्लान बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वो रुद्रपुर का चौकीदार बनकर सेवा करना चाहते हैं। कहा कि वे ऐसी योजना बनाएंगे, जिसमें नगर निगम के कामों के लिये लोगों को भटकना नहीं पड़े। बल्कि नगर निगम लोगों के द्वार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने आने वाले 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर उनको जीताने की अपील की। विकास ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले में कांगे्रस का झूठ, जनता समझ गयी है। कांगे्रस ने पहले भी नजूल मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन आज हकीकत सभी के सामने है। भाजपा सरकार ने नजूल का हल निकाला और रुद्रपुरवासियों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिला।

देवभूमि व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी को देवभूमि व्यापार मंडल ने अपना समर्थन दिया है। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के दो पदाधिकारियों ने भी विकास के पक्ष में मतदान की अपील की। देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के साथ है, विकास एक व्यापारी नेता भी हैं। उनके जीतने से व्यापारियों की बात को पुरजोर तरीके से निगम में रखा जा सकेगा। और व्यापारियों की समस्याओं को पूर्ण निस्तारण भी हो सकेगा। वहां पर समीर ठुकराल, तारा चंद अग्रवाल, नरेश अरोड़ा के अलावा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा व कोषाध्यक्ष संदीप राव भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर