40.1 C
Rudrapur
Saturday, April 25, 2026

Rudrapur: डीपीएस परिवार के लिए गौरव का क्षण: चेयरमैन को मिला प्रतिष्ठित ‘ऐकैडैलीट अवार्ड–2026’

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का अवसर है कि विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर एवं श्री हरमन सिंह ग्रोवर को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “ऐकैडैलीट अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें “एड्यूलेजेंड” श्रेणी के अंतर्गत ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम (GSLC) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण और नवाचार के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है।

श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर के नेतृत्व में डीपीएस ने निरंतर प्रगति की है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने शिक्षा को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर चेयरमैन को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर