30.1 C
Rudrapur
Friday, May 1, 2026

रुद्रपुर के विकास को मिली नई रफ्तार, सीएम ने दी बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर/खटीमा। रुद्रपुर में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहर से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

इसी क्रम में महापौर विकास शर्मा ने खटीमा में से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और शहरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। इस दौरान दोनों के बीच शहर के वर्तमान विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। महापौर ने बताया कि लंबे समय से उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति दी है, जिससे अब विकास कार्यों की प्रक्रिया तेज हो गई है।

इन योजनाओं में गंगापुर रोड पर प्रस्तावित शिव कॉरिडोर, अटरिया चौक से इंदिरा कॉलोनी तक मिनी बाईपास निर्माण, भूरारानी और गंगापुर रोड का चौड़ीकरण शामिल है। साथ ही पर्यावरण मित्रों के लिए आवास योजना, नगर निगम का हाईटेक भवन और अन्य परियोजनाओं पर भी काम शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि रुद्रपुर के विकास के लिए बजट और संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी और नगर निगम के प्रस्तावों पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। महापौर ने कहा कि इन योजनाओं के लागू होने से शहर का स्वरूप बदलेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय लोग अब इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर