spot_img

ग्राम कनकपुर गोपालनगर में श्री श्यामा काली पूजा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसमें बंगाली परंपरा की झलक और आध्यात्मिक माहौल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अवश्य पढ़ें

spot_img

महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

न्यूजप्रिंट रूद्रपुर। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने बंगाली संस्कृति पर आधारित धार्मिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें मां काली की महिमा, शक्ति स्वरूपा नारी, और लोक सांस्कृतिक नृत्य शामिल रहे। महोत्सव में आयोजकों द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा ेसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल हमारी परंपराओं का संरक्षण होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सामूहिकता और सांस्कृतिक चेतना भी प्रबल होती है। कनकपुर जैसे गांवों में इस तरह का आयोजन करना वास्तव में प्रशंसनीय है, जहां नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और आस्था से जोड़ने का कार्य हो रहा है। काली पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र ठुकराल, मेजर सिंह, महंत विशो तथा पूजा कमेटी के अध्यक्ष कमल बैरागी, सचिव विक्की विश्वास बंकिम मिर्धा, पंकज मंडल, गोपाल हलधर, गौतम विश्वास, रमेन विश्वास, सौरभ विश्वास, वरुण हलधर, विप्लव वैध, सुदेव हलधर, तपस हलधर, आशीष राय, गोपाल मंडल, मिथुन गाइन, साधन गाइन, सम्राट मलिक, मिलन विश्वास, दीपक विश्वास, मृदुल बैरागी, राकेश मिर्धा, बसंत मिर्धा, रवि हलधर, मनोरंजन वैध, उत्तम विश्वास, मुकुल राय, गौरव गाइन, राजेश विश्वास, इकबाल सिंह, बलजीत सिंह गावा, सुरेंद्र गावा, रविकांत वर्मा, दीपक मिश्रा, नरेंद्र छाबड़ा, अखिलेश यादव, अमित मदान, विय राय, मनोज राय सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर