29.8 C
Rudrapur
Friday, July 17, 2026

देहरादून में राजभवन घेराव: गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,देहरादून उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदीयाल और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून के राजभवन घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे !

इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा सहित उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया कर्नाटक उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस पदाधिकारीयों ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल महिला कांग्रेस की प्रभारी सुनीता गावडे पूनम पंडित उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी मनोज यादव सुरेंद्र शर्मा सहित उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला का बुके प्रदान कर एवं शाल डालकर भव्य स्वागत किया ! इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित थीं !

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर