spot_img

Uttarakhand: जागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु का स्वास्थ्य बिगड़ा; उनकी पत्नी और चालक उनके शव को लेकर मेरठ रवाना हुए

अवश्य पढ़ें

spot_img

अल्मोड़ा, जागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे मेरठ के एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य बिगड़ गया। टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो गई।
 

Ad.

जानकारी के मुताबिक मेरठ के 132 विजयनगर निवासी 72 वर्षीय सुलील कुमार अपनी पत्नी के साथ बीते 24 जून को जागेश्वर धाम पहुंचे। दोनों अपने चालक के साथ टीआरसी में रुके थे। बीते मंगलवार को उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। धाम में कोई स्वास्थ्य सुविधा ना होने से टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें उनकी कार से जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।

टीआरसी के प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि श्रद्धालु की मौत की जानकारी मिली है। उनकी पत्नी और चालक उनके शव को लेकर मेरठ रवाना हुए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर