ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य 1-2 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर

अवश्य पढ़ें

अमर पाल मौर्य करेंगे ओबीसी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद

बबलू पाल न्यूज प्रिंट देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य 1 और 2 अक्टूबर को दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वह ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने दी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को अमर पाल मौर्य सुबह 10 बजे देहरादून में डाट काली माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक होगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री शामिल होंगे।दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक ओबीसी मोर्चा के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल रहेंगे। इसके बाद 1:30 से 2:15 बजे तक ओबीसी समाज के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसमें विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक भोजन का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 3:45 से 4:45 बजे तक ओबीसी आयोग के पदाधिकारियों एवं विभिन्न आयोगों व बोर्डों में ओबीसी समाज से जुड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद अमर पाल मौर्य का रात्रि विश्राम बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में होगा।विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद2 अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक नाई समाज, सेन एवं ठाकुर नाई समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। सुबह 11:15 से 12:15 बजे तक बंजारा एवं प्रजापति समाज, जबकि 12:30 से 1:30 बजे तक धीमान, विश्वकर्मा एवं लोहार समाज के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा।दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक पाल एवं गड़रिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें उद्यमी, व्यापारी, होटल व्यवसायी, चिकित्सक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोग, कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, साहित्यकार, लेखक एवं गीतकार शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान संगठन को मजबूत करने, विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों से संवाद बढ़ाने तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर