न्यूज प्रिन्ट शक्तिफार्म। कृषि निदेशालय के 23 अप्रैल 2026 के उर्वरक नियंत्रण एवं निगरानी आदेश के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 2 मई को किसान सेवा सहकारी समिति पर सांकेतिक तालाबंदी करने का निर्णय लिया है।

यह फैसला गुरुवार को आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की। उन्होंने कहा कि यह आदेश किसानों के हितों के विपरीत है और इससे उर्वरकों की उपलब्धता व वितरण प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। सांकेतिक तालाबंदी के माध्यम से सरकार तक किसानों की समस्याएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष ने क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
बैठक में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा, नगर अध्यक्ष विनय विश्वास, भगवान पांडेय, अमित सरकार, सुकुमार चक्रवर्ती, श्रीकांत, मनोज सुतार, सुमिंदर यादव, सपना मंडल, गुड़िया अधिकारी, लक्ष्मी चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।


