33.2 C
Rudrapur
Monday, July 27, 2026

पीएम मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय – मिश्रा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – देश के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर 4,399 दिनों तक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा कर एक अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो पिछले कई दशकों से विपक्ष कर ही नहीं पाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी ने राष्ट्र के उत्थान का संकल्प लेते हुए देश की करोड़ों जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया है।

मिश्रा ने कहा कि देश ही नहीं पूरी दुनिया ने पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना की है जिसको आने वाली युवा पीढ़ी सदियों तक याद रखेगी। उन्होंने कहा की पीएम मोदी ने 2047 तक देश को सर्वोच्च शिखर तक ले जाने का जो संकल्प लिया है वह देश की जनता के सहयोग से अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह सफर सिर्फ दिनों की गिनती नहीं है, बल्कि देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण व सशक्तिकरण के लिए किए गए हर एक क्षण का जीवंत प्रमाण है। इस गौरवमयी और ऐतिहासिक अवसर पर, प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से विशेष पूजन, हवन और यज्ञ का आयोजन कर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। साथ ही, ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को दोहराते हुए मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर