43.1 C
Rudrapur
Saturday, June 20, 2026

जल निकासी मार्ग पर निर्माण से ग्रामीणों में रोष, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,शक्तिफार्म। ग्राम टैगोरनगर में जल निकासी मार्ग पर किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने तथा जल निकासी मार्ग को सुरक्षित रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक पुलिया के नीचे से लंबे समय से आबादी क्षेत्र का पानी निकासी होता रहा है। आरोप है कि वर्तमान में इसी निकासी स्थल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार यदि निर्माण कार्य पूरा हो गया तो बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जल निकासी बाधित होने पर आसपास के घरों, सड़कों और कृषि भूमि में पानी जमा हो सकता है। इससे लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में आपसी स्तर पर समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। जनहित से जुड़े इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बाधित करने वाले निर्माण कार्यों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के मौसम में क्षेत्र को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने जल निकासी मार्ग को अतिक्रमण और अवरोध से मुक्त रखते हुए क्षेत्र के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर