23.1 C
Rudrapur
Sunday, May 3, 2026

रुद्रपुर में अस्मिता वूमेन लीग साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शिवालिक वेलोड्रोम में 2 से 3 मई 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग साइकिलिंग प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह और जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, महासचिव दिवेश पांडे, संयुक्त सचिव विजय पाठक सहित साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 249 महिला साइकिलिस्ट भाग ले रही हैं। पहले दिन चार वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तकनीकी अध्यक्ष के रूप में तमिलनाडु की एस. गायत्री और रेस डायरेक्टर विजय नारायण सिंह सहित कई तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे। दो दिवसीय इस आयोजन में महिला खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर