23.1 C
Rudrapur
Sunday, May 3, 2026

सीएम धामी और तरुण पंत के बीच सचिवालय में मुलाकात, विकास व 2027 चुनाव पर चर्चा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और धामी सेना देवभूमि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा व्यवस्था और विभिन्न सामाजिक व विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद तरुण पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और घोषणाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में खाली पदों पर भर्ती, युवाओं को रोजगार देने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। बरसात से पहले जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पंत ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और जनता सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर