29 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार, नेपाल बॉर्डर पर SSB ने पकड़ा…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट भारत-नेपाल बॉर्डर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार किया गया है। एसएसबी ने भाजपा विधायक के भाई के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

भाजपा विधायक का भाई अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार

अल्मोड़ा की रानीखेत विधानसभा से विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने दोनों आरोपियों को बनबसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस बरामद

बता दें कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरन वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40 वर्ष) पुत्र चंद्र दत्त नैनवाल और उसके चालक अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47 वर्ष) पुत्र शेर सिंह से 40 को 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही दोनों के पास से अन्य अवैध सामान भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर